Video viral: पोते पर ऐसे गुस्साई दादी की डाल दिया उस पर खोलता पानी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी आपकी भी जान
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको भी झटपटाने को मजबूर कर सकती है। जी हां यहां खेलते समय पोते ने अपनी दादी पर पेंट छिड़क दिया। इससे नाराज होकर महिला ने अपने ही 4 साल के पोते पर खौलता पानी उड़ेल दिया। इस घटना में मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खौलता पानी भर रही थी दादी
पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 मार्च को कोराडी के आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई। घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी खौफनाक है। जानकारी के मुताबिक, 4 वर्षीय ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसके हाथ में पेंट से भरी एक स्प्रे बोतल थी और खेलते-खेलते उसने गलती से अपनी दादी पर पेंट छिड़क दिया। उसी समय महिला एक बाल्टी में खौलता पानी भर रही थी। जो बच्चे पर उड़ेल दिया।
कमर के नीचे झुलसा बच्चा
बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्से में आकर महिला ने खौलता पानी बच्चे पर उड़ेल दिया। गर्म पानी गिरते ही बच्चा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बच्चे को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा कमर के नीचे करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका इलाज जारी है।
pc- indiatv.in






