Video viral: वीडियो वायरलः हाइवे पर बाइक से उत्पात मचा रहे थे 3 भाई, हुआ खूनी अंत, ट्रोल में ऐसी घुसी बाइक की...खौफनाक मंजर का वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यह एक बेहद खौफनाक वीडियो हैं। वीडियो में कुछ युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में ये स्टंट मौत के खेल में बदल जाता है। पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक लहराते हुए ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ता है और सामने चल रहे ट्रोले में जाकर बाइक घुसा देते है। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्टंट के चक्कर में गई जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि पल्सर बाइक पर तीन युवक सवार हैं और तेज रफ्तार में हाईवे पर बाइक को इधर-उधर लहरा रहे हैं। ये खतरनाक स्टंट उस समय और भी रिस्की हो जाता है जब वो आगे चल रहे भारी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और सीधा ट्रोले से टकरा जाते है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों भाई थे और तीनों की मौत हो चुकी है। तीनों में से एक के हाथ में पिस्टल भी थी।
पीछे चल रही बाइक भी टकराई
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पीछे चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवक बना रहे थे। लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। पीछे आ रही अपाचे बाइक भी ट्रोले से जा टकराई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लौर थाना क्षेत्र के बेला निवासियों के रूप में हुई है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
pc- abp news





