Video Viral: रैपिडो राइडर की इस बात को सुन खुश हो जाएगा आपका दिल, महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया ये नया काम....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की बहुत से लोग कई तरह वीडियो शेयर करते रहते है। इसी बीच एक रैपिडो राइडर का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक महिला द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रैपिडो राइडर बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर बैग लगाए नजर आता है, जिससे महिला यात्री और राइडर के बीच दूरी बनी रहती है।

क्या बोला राइडर
सोशल मीडिया की एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महिला यात्री राइडर से पूछती है कि वह बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर बैग क्यों लगाए हुए है। इस पर रैपिडो राइडर बताता है कि वह ऐसा इसलिए करता है ताकि महिला यात्रियों को सफर के दौरान असहज महसूस न हो और उनके साथ किसी तरह का शारीरिक संपर्क न हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राइडर का कहना है कि यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखकर उठाया गया है। हालांकि राइडर ने यह भी बताया कि कई लोग उन्हें बैग सामने रखने की सलाह देते हैं, लेकिन बैग की वजह से पीछे बैठने वाली महिला यात्री और राइडर के बीच दूरी बनी रहती है। इससे सफर के दौरान महिलाएं ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें।

pc- IBC24