Viral Video: चलती बाइक और ट्रेफिक के बीच महिला के साथ शर्मनाक घटना, देखकर ही खोल जाएगा आपका खून...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आज के दौर कई वीडियो एक झटके में वायरल हो जाते है। ऐसे में एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा हैं जो आपको भी परेशान कर सकता हैं और आपको गुस्सा भी दिला सकता है। जी हां महिलाओं पर ज़ुल्म, हैरेसमेंट की कई घटनाएं सामने आती ही रहती है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक बहुत ही अजीब वीडियो वायरल हो रहा है। एक महिला को चलती बाइक पर पीटा जा रहा है। इस वीडियो ने इस समय सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी है।
बिज़ी सड़क पर ऐसी घटना
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी बाइक चला रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक चलाते हुए वह पीछे बैठी महिला के बाल खींच रहा है। कभी मार रहा हैं, कभी पीछे हाथ करके उसे घूंसा मार रहा है। अभी यह साफ़ नहीं है कि दोनों के बीच असल में किस बात पर बहस हुई है और ये वीडियो कहा का है। लेकिन वह आदमी बार-बार महिला को पीट रहा है। वह उसके बाल खींच रहा है और उसे घूंसे मार रहा है। हालांकि, महिला चुपचाप बैठी है। उसने अपने साथ हो रहे ज़ुल्म पर कोई जवाब नहीं दिया है। सड़क पर भारी ट्रैफिक है। यहां से गुज़र रहे एक चश्मदीद ने इस घटना को अपने मोबाइल फ़ोन पर रिकॉर्ड कर लिया है।
नेटिज़न्स के रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी है। नेटिज़न्स ने बहुत गुस्सा दिखाया है।
pc- rochakkhabare.com






