Viral Video: महिला कॉन्स्टेबल प्रेमिका के साथ पकड़ा गया सिपाही...दोनों कर रहे थे रात में वो वाला कांड...पत्नी ने पकड़ लिया रंगे हाथ....वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के प्रतापगढ़ में शुरू हुई एक प्रेम कहानी हमीरपुर तक पहुंच गई। शादीशुदा होने के बाद भी पुलिस विभाग में तैनात एक कॉन्स्टेबल को अपने ही डिपार्टमेंट की महिला कॉन्स्टेबल से प्यार करना भारी पड़ गया। देर रात पत्नी के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा हैं की एक महिला पुलिसकर्मी अपने साथ रह रहे सिपाही को मकान मालिक और आसपास के लोगों के सामने अपना पति बताती थी। दोनों किराए के मकान में साथ रह रहे थे लेकिन एक रात अचानक वहां सिपाही की असली पत्नी पहुंच गई।

क्या हुआ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों की मुलाकात प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गया। सिपाही पहले से शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की एक बेटी भी है। दूसरी ओर, महिला पुलिसकर्मी की भी दो शादियां हो चुकी हैं, उसके एक पति की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे पति से तलाक का मामला चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी पर एक युवक द्वारा दर्ज कराया गया शारीरिक शोषण का मामला भी अदालत में विचाराधीन है।

परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब प्रतापगढ़ में दोनों के रिश्ते की जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई थी, तब सिपाही को निलंबित कर दिया गया था और महिला पुलिसकर्मी को चेतावनी दी गई थी। बाद में महिला पुलिसकर्मी का तबादला हमीरपुर कर दिया गया। हमीरपुर पहुंचने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने शहर के एक मोहल्ले में किराए का मकान लिया, आरोप है कि उसने वहां सिपाही को अपना पति बताकर साथ रखना शुरू कर दिया। 3 जुलाई की देर रात, पत्नी अपने परिवार और पुलिस के साथ किराए के मकान पर पहुंची, तो वहां सिपाही और महिला पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में मिले। यह देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही अपने पति की पिटाई शुरू कर दी।

pc- aaj tak