Viral Video Fact Check: जिस कपल की शादी को लोग बता रहे थे सास-जमाई की मैरिज,उनकी सच्चाई आई सामने...

इंटरनेट डेस्क। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे थे। इन फोटो और वायरल वीडियो को देख यह कहा जा रहा था की यह सास और दामाद की शादी है। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे बड़ी संख्या में साझा किया जाने लगा।

सच्चाई आई सामने
हालांकि अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहे युवक के परिजनों ने सामने आकर इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। परिवार का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानी का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। परिवार के मुताबिक तस्वीर में दिखाई दे रहे युवक का नाम राजू नायक है, जो अजमेर जिले के बाढ़गांव का निवासी है। परिजनों का दावा है कि राजू और मंजू ने करीब एक महीने पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट मैरिज की थी और दोनों पति-पत्नी हैं।

यह हैं पूरा मामला
परिवार का कहना है कि मंजू विधवा हैं और यह उनका दूसरा विवाह है। उनके अनुसार शादी की तस्वीरों और वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ पोस्ट कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया। परिजनों का आरोप है कि झूठी जानकारी प्रसारित होने से दोनों की छवि को नुकसान पहुंचा है। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि तस्वीरों और वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह किया गया है। परिवार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

pc- x.com