Viral Video: नशे में धुत चाचा रोज शाम को करता हैं 112 नंबर पर कॉल...फिर शुरू होता हैं वीआईपी सफर...वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में आपने कई चीजें देखी होगी। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो हैं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से, जहां  ऐसा मजेदार वाकया सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले शराबी चाचा यानी सुनील नाम के एक व्यक्ति का घर लौटने का यह अनोखा तरीका पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

112 पर शुरू होता है वीआईपी सफर
वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, सोनभद्र के रहने वाले सुनील का यह रोज का नियम बन गया है, जैसे ही शाम ढलती है और वह शराब के नशे में धुत होते हैं, तो उनका दिमाग एक शानदार सिस्टम एक्टिवेट करता है, वह खुद अपने पैरों पर चलकर घर जाने के बजाय सीधे पुलिस के इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन घुमा देते हैं, पुलिस को अपनी सही लोकेशन देकर वह बड़े ही आराम से सरकारी गाड़ी का इंतजार करते हैं।

सुरक्षित घर पहुंचाती है खाकी
जैसे ही डायल 112 की टीम के पास फोन पहुंचता है, पुलिस महकमे में हलचल मच जाती है और गाड़ी फौरन मौके पर रवाना हो जाती है, हैरानी की बात यह है कि पिछले 4-5 दिनों से यह सिलसिला लगातार चल रहा है, जहां पुलिस हर बार पूरी मुस्तैदी से पहुंचती है और शराबी चाचा को उनकी खातिरदारी करते हुए सुरक्षित उनके घर तक छोड़कर आती है। पुलिस की यह दरियादिली और चाचा का यह नायाब तरीका इंटरनेट पर लोगों को हैरान भी कर रहा है और गुदगुदा भी रहा है।

pc-