Viral Video: मासूम बच्चे को गोद में बांध, सिर पर ईंटें ढोकर पतली सीढ़ी पर चढ़ती दिखी बेबस मां, वीडियो वायरल
- byvarsha
- 25 Sep, 2026
PC: dnpindiahindi
मां को यूं ही दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा नहीं कहा जाता। जब बात बच्चे के पालन-पोषण या सुरक्षा की आती है, तो वह हर डर से परे होकर मुश्किल से मुश्किल हालात से टकरा जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो एक गरीब मां की बेबसी और उसके अटूट हौसले को बयां कर रहा है।
वीडियो में एक महिला मजदूरी करती नज़र आ रही है। उसने अपने छोटे से मासूम बच्चे को कपड़े के सहारे पेट पर बांध रखा है और सिर पर ईंटों का भारी बोझ उठाकर एक बेहद पतली सीढ़ी पर चढ़ रही है। एक छोटी सी चूक या पैर फिसलना दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन पेट की आग और गरीबी के आगे यह मां मौत से भी बेखौफ होकर आगे बढ़ रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो एक्स (Twitter) पर खूब देखा जा रहा है। इसे शेयर करते हुए लिखा गया— "हालातों की जलती धूप में वो हवा सर्द बन जाती है, वो नाजुक सी दिखने वाली मां औलाद के लिए मर्द बन जाती है।"
वीडियो देखकर यूज़र्स भावुक हो रहे हैं। जहाँ कई लोग मां के इस त्याग और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग गरीबी और ऐसी मजबूरियों पर चिंता जता रहे हैं कि आखिर एक मासूम को भी इस खतरे का हिस्सा क्यों बनना पड़ रहा है। हालांकि, यह वीडियो कहाँ का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह हर देखने वाले की आंखें नम कर रहा है।






