Viral Video: ओ हो...बीच सड़क महिला का ये कांड कर देगा आपको भी...सड़क पर खुले में किया व्यक्ति के साथ...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहा हैं वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां एक महिला की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पिकअप ड्राइवर से खुलेआम बदतमीजी करती नजर आ रही है। महिला ने बीच सड़क पर ड्राइवर को कॉलर से पकड़कर उसकी कुटाई कर दी।
क्या हैं पूरा मामला
यह घटना बिहार में बेगूसराय की बताई जा रही है। महिला की कार में कथिततौर पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। कार में पिअकप से मामूली सी खरोंच लगने से महिला अपना आपा खो बैठी। ऐसे में उसने आव देखा न ताव और ड्राइवर के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर बैठी। इसके बाद उसने खूब गाली-गलौज भी की।
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मुरली टोल के पास स्थित टॉल प्लाजा पर 21 मई की दोपहर पिकअप टैक्स देने को रुका था। तभी पीछे से आई महिला की कार की उससे भिड़ंत हो गई। जिससे पुलिस स्टीकर लगे कार का अगला हिस्सा हल्का सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार से उतरी महिला ड्राइवर पर टूट पड़ी। इसके बाद पुलिस पहुंची और महिला और ड्राइवर को समझा-बुझाकर विवाद सुलझाया।
pc- republicbharat.com






