Video Viral: स्कूटर चलाना सीखने के चक्कर में महिला ने कर दिया दूसरे का नुकसान...खुद भी हो गई घायल...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 27 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में आपको बहुत कुछ दिख जाता है। कार या बाइक चलाना सीखते समय इधर-उधर गिरना और टकराना आम बात है। ऐसा कई लोगों के साथ होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें महिला का एक भयानक एक्सीडेंट हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है। वीडियो के मुताबिक, यह घटना राजकोट के गोविंदबाग सब्जी मंडी में हुई।
क्या हैं वीडियो में
वायरल वीडियो में एक व्यस्त बाजार चौक दिख रहा है। वहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कारों की कोई कमी नहीं है। सड़क के किनारे चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े हैं। एक महिला स्कूटर लेकर उस सड़क पर निकली है। उसके हुलिए से साफ है कि उसे दो पहिया वाहन चलाना नहीं आता। महिला ने साड़ी पहनी हुई है। वह सड़क का मोड़ लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। वह किसी तरह अपने पैरों से स्कूटर को आगे-पीछे करने में कामयाब रही। तभी खतरा आ गया। महिला मोड़ से सड़क के बाईं ओर जाना चाहती थी। लेकिन एक्सेलरेटर दबाने पर वह स्कूटर लेकर सीधे आगे बढ़ गई और जाकर एक बंद दुकान के शटर से टकरा गई। इसके बाद, वह स्कूटर समेत ज़मीन पर गिर गई।
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गय है। वीडियो को अब तक लगभग छह हज़ार बार देखा जा चुका है। रिएक्शन और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक नेटिजन ने कमेंट किया, आपको बिज़ी सड़क पर इस तरह स्कूटर चलाना नहीं सीखना चाहिए।
pc- rochakkhabare.com





