Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दिया बच्चे को जन्म...अस्पताल के गेट पर हुआ प्रसव...वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यह तो हर किसी को पता हैं की एक महिला के लिए मां बनना एक सुखद सपना होता हैं। जब बच्चा पैदा होता है तब वो पहला आखिरी वक्त होता है जब बच्चे के रोने पर मां हंसती है। लेकिन बच्चा पैदा करना हर महिला के लिए एक जैसा नहीं होता, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लेबर पैन में अस्पताल पहुंची, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने बाइक पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल अस्पताल के दरवाजे पर बाइक लेकर खड़ा है और पीछे बैठी महिला ने एक बच्चे को बाइक पर ही जन्म दे दिया है। तीन से चार नर्सें बाइक के पास खड़ी नवजात को पकड़े हुए है और महिला का पति महिला को गोद में उठाए हुए है। ये हैरान कर देने वाला मामला भारत के बाहर का बताया जा रहा है।
अस्पताल में कराया भर्ती
इन सब के बाद महिला को गोद में उठाकर सुरक्षित अस्पताल में ले जाकर एडमिट कराया गया जैसा कि वीडियो के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है। इस तरह का ये पहला मामला नहीं है जहां इस तरह से किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। ये प्यारा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
pc- abp news





