WB Elections 2026: सेकेंड फेज में 142 सीटों पर वोटिंग शुरू, 1448 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहज आज वोटिंग शुरू हो गई है। आज प्रदेश की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य की चारों और से सीमा सील हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। ममता के खिलाफ भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा गया है।

जाने कितने उम्मीदवार मैदान में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सेकेंड फेज में कुल 1448 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण में 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ था जो एक रिकॉर्ड था। बता दें कि  4 मई को नतीजे आएंगे। पश्चिम बंगाल के साथ साथ अन्य राज्यों के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आएंगे। 

मतदान के एक दिन पूर्व गिरफ्तारियां
तृणमूल पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तारः दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है।

pc- india tv hindi