Weather update: राजस्थान में लोगों को सर्दी से राहत, 22 जवरी से बदलेगा मौसम, मावठ के बाद बढ़ेगी सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव चल रहा है। राजधानी जयपुर में सोमवार शाम को बादल छाए रहे और और रात में कई इलाकों में छिटे भी गिरे। हालांकि बर्फीली हवाओं की रफ्तार थमने से प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। अधिकांश शहरों में पारा चढ़ने लगा है और न्यूनतम तापमान10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वैसे एक बार फिर से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है और बारिश का दौर शुरू होगा जो 2-3 दिन का रहा सकता है। 

बढ़ी गर्मी
सोमवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बादल छाने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।  पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका नागौर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस और सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली का 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा कुछ भागों में मावठ होने की प्रबल संभावना जताई है। 

बारिश का दौर होगा शुरू
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में 22 से 28 जनवरी के बीच दो बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। जिसमें पहले दौर का 22-24 जनवरी के दौरान असर देखने को मिलेगा। जिसके तहत जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में 22-23 जनवरी को मेघगर्जना और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश (मावठ) हो सकती है। वहीं जयपुर और भरतपुर संभाग में 23-24 जनवरी को बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार हैं। दूसरा दौर में 26-28 जनवरी के दौरान एक और मजबूत सिस्टम 26 जनवरी से सक्रिय होगा, जिससे पूरे सप्ताह बादलों की लुका-छिपी और बारिश का दौर जारी रहेगा।

pc- www.thejbt.com