Weather Update:राजस्थान में बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि, सर्दी ने लोगों के छुड़ाई धूजणी,48 घंटों में फिर से बारिश की चेतावनी
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मावठ के बाद सर्दी का जोर एक बार फिर से बढ़ गया है। प्रदेश में बारिश के साथ साथ कई जिलों में ओले भी गिरे। पहाड़ी राज्यों में हुई भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के दौर ने कड़ाके की ठंड की वापसी करा दी है। राजस्थान में मंगलवार को बारिश तो हुई उसके साथ ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। मौसम केंद्र जयपुर ने 48 घंटे बाद फिर से 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो एक बार फिरसे टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश होगी। बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट आई हैं जिससे लोगों को सर्दी सता रही है। मंगलवार अलसुबह से ही राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। राजधानी जयपुर समेत सवाई माधोपुर, अलवर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे बुरा असर सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में देखा गया। यहां बहरावण्डा, टोरडा, फलौदी, छाण और कुस्तला सहित कई गांवों में शाम के समय करीब 15 से 20 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई।
4.5 डिग्री तक गिरा तापमान
बारिश और ओलावृष्टि के चलते पूरे प्रदेश में हांड़ कंपा देने वाली ठंड ने फिर से दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अलवर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे लोग एक बार फिर भारी ऊनी कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
pc- etv bharat





