Weather Update: राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत, कल से फिर सक्रिय होगा नया विक्षोभ, आंधी बारिश की संभावना
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया। सुबह और शाम बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, इस दौरान कही भी बारिश की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च के पहले 10 दिन तेज गर्मी रही। उसके बाद लगातार आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश, आंधी, ओलों ने तापमान को नियंत्रित कर दिया।
तापमान कैसा रहा
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत पश्चिमी राजस्थान के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इस बार मार्च सबसे अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से इस बार मार्च में भी सामान्य से ज्यादा पानी बरसा।
राजस्थान का चित्तौड़गढ़ रहा सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बादलों का दबाव बना रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम हिल स्टेशन माउंट आबू में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो 3-4 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई इलाकों में असर देखने को मिलेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश की संभावना है।
pc- aaj tak






