Weather update: राजस्थान में मार्च के महीने में ही 41 डिग्री पार हुआ तापमान, आज से छाएंगे बादल, कुछ जिलों में हो सकती हैं हल्की बारिश

इंटररनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले तीन चार दिन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अभी मार्च के महीने में ही मानों जून सी गर्मी पड़ रही है। मार्च में तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया है। लगातार तापमान बढ़ने के बीच अब एक बार फिर मौसम पलटी मार रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदलने वाला है। चूंकि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। ऐसे में ज्यादा तेज बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन कई जिलों के आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

हो सकती हैं हल्की बारिश
मौसम विभाग की माने तो कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक आगामी एक और दो दिन में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम बदलने के कारण दिन और रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वही विक्षोभ के असर कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।

बढ़ रहा हैं तापमान
मौसम विभाग की माने तो सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन आज तापमान डाउन होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 से 27 मार्च के दरमियान सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार 24 मार्च को राजस्थान के कई जिलों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

pc- india.com