WB Elections 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से किया नामांकन दाखिल, जाने कितनी संपत्ति की हैं मालिक

इंटरनेट डेस्क। ममता बनर्जी ने लगातार 15 सालों से मुख्यमंत्री के रूप में पश्चिम बंगाल की सेवा की है और एक बार फिर से वो इसी मौके की तलाश में है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उसके लिए ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन कर दिया है। वेसे उनकी जीवनशैली बेहद सादी है। वह खपरैल की छत वाले घर में रहती हैं और पैरों में सादी रबर की चप्पलें पहनती हैं। बिना किसी सजावट वाली सूती साड़ियां पहनती हैं। यही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की खासियत है। 

लड़ रही हैं भवानीपुर से
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता दीदी अब भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बुधवार को उन्होंने कालीघाट से अलीपुर में सर्वे बिल्डिंग तक एक जुलूस की अगुवाई की। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपने नामांकन पत्र जमा किए। अपने साथ जमा किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का विस्तृत ब्योरा दिया। ममता बनर्जी की कुल चल संपत्ति 15,37,509.71 रुपये है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है और न ही उन पर कोई बकाया लोन है।

ममता के पास कितनी दौलत?
हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2024-25 में उनकी आय 23,21,570 रुपये थी। उसके पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में ममता ने 20,72,740 रुपये कमाए थे। वित्तीय वर्ष 2021-22 में उनकी आय 38,14,410 रुपये थी, जबकि उससे पिछले वर्ष यानी 2020-21 में उनकी कुल कमाई 15,47,845 रुपये थी।

ममता के पास कितने पैसे?
हलफनामा जमा करते समय उनके पास 75,700 रुपये नकद थे। ममता का इंडियन बैंक में एक निजी खाता है, जिसमें वर्तमान में 12,36,209.71 रुपये की जमा राशि है। चुनाव संबंधी खर्चों के लिए निर्धारित धनराशि उसी बैंक के एक अलग खाते में रखी गई है। इस खाते में केवल 40,000 रुपये की जमा राशि है। कुल मिलाकर उनकी कुल बैंक जमा राशि 12,76,209.71 रुपये है।

ममता के पास नहीं है घर
ममता बनर्जी के पास न तो कोई कार है और न ही कोई अचल संपत्ति। ममता के नाम पर न तो कोई कृषि योग्य या गैर-कृषि योग्य जमीन रजिस्टर्ड है और न ही उनके पास कोई रहने का घर है। इसके अलावा ममता बनर्जी पर कोई बकाया कर्ज भी नहीं है।

pc- newsbytesapp.com