West Bengal: टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपान बॉर्डर से गिरफ्तार, भाग रहा था देश छोड़कर, जाने क्या हैं आरोप

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश छोड़कर नेपाल भाग रहे टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो जहांगीर खान पर फाल्टा चुनाव में हिंसा का आरोप है। जहांगीर खान लंबे समय से लापता थे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा के चलते फाल्टा में मतदान रोक दिया गया था। चुनाव के दौरान उसने पुलिस अधिकारी को पुष्पा झुकेगा नहीं कहकर चुनौती दी थी।

दोबारा हुआ था चुनाव
मीडिया रिपोटर्स की मान ले तो 21 मई को इस सीट पर दोबारा से चुनाव हुआ था। मतदान से ऐन पहले ही जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि जहांगीर ने यह साफ नहीं किया था कि इस फैसले के पीछे पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी या तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व का कोई निर्देश है या नहीं। हालांकि तृणमूल ने साफ तौर पर कहा था कि यह फैसला जहांगीर का निजी फैसला है, पार्टी का निर्देश नहीं।

आईपीएस अजयपाल शर्मा के साथ हुआ था विवाद
खबरों के अनुसार फाल्टा में चुनाव के दौरान टीएमसी नेता जहांगीर खान पर ईवीएम में छेड़खानी के आरोप लगे थे। इसके अलावा चुनाव ऑब्जर्वर बनाए गए आईपीएस अजयपाल शर्मा की सख्ती के बाद उनके बयानों ने सुर्खियां बटोरी थीं। जहांगीर खान ने कहा था कि अगर अजयपाल शर्मा सिंघम है तो वह पुष्पा हैं। चुनाव में गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने फाल्टा का चुनाव रद्द कर दिया था। जहांगीर खान के खिलाफ जबरन वसूली, धमकी देने, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

pc- aaj tak