Year Ender 2023: इस साल इन क्रिकेटरों ने शुरू किया अपना वैवाहिक जीवन, जान लें आप


इंटरनेट डेस्क। साल 2023 समाप्त होने वाला है। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। वहीं कई क्रिकेटरों के लिए ये साल विशेष रहा है। इस साल कई क्रिकेटरों ने अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया है। आज हम आपको उन्हीं क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

abplive

इन क्रिकेटरों में पहला नाम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे केएल राहुल हैं। उन्होंने जनवरी 2023 में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी से विवाह किया था।  भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने इसी साल जनवरी में मिताली पारुलकर से विवाह किया था। 

jagran

ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जनवरी में ही अपनी गर्लफे्रंड मेहा पटेल को अपना जीवनसाथी बनाया है।   सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने जून में उत्कर्षा पवार को अपना हमसफर बनाया था।  युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भी पिछले माह विावह किया था। उन्होंने अपनी शादी के लिए टीम से ब्रेक लिया था।