Zareen Khan: पैपराजी ने जरीन खान से की ऑन कैमरा ड्रेस चेंज करने की मांग, सुनते ही भड़क उठी एक्ट्रेस, कहा-अपनी हद में रहो...
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड सितारों और पैपराजी के बीच कैमरे के सामने होने वाली नोकझोंक अब आम होती जा रही है। पैपराजी भी अब हर किसी की निजी जिंदगी में घुसने की कोशिश करते रहते है। कभी कभी वो कुछ ऐसा कह देते हैं कि सितारे खुलकर नाराजगी जाहिर कर देते हैं, हाल के दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और नेहा धूपिया भी पैपराजी के कुछ बिहेवियर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
अब इस लिस्ट में जरीन खान का नाम भी जुड़ गया है, एक इवेंट के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि एक्ट्रेस का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने सबके सामने ही पैपराजी को खरी-खोटी सुना दी। उनका सख्त अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जरीन की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, सोमवार को जरीन खान मुंबई में एक कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्रांड के कलेक्शन के साथ कैमरों के सामने पोज दिए। उनके हाथ में एक डेनिम जैकेट और एक ड्रेस भी थी, जिसे वह प्रमोट कर रही थीं। इसी बीच वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने मजाकिया अंदाज में जरीन से कहा कि वह वहीं सबके सामने ड्रेस ट्राई करके दिखाएं, पैप्स का ये कॉमेंट एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद जरीन ने पैपराजी को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, ‘फालतूगिरी की बातें मत करना मेरे साथ, क्योंकि मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो बकवास बातों को बर्दाश्त कर लें, ओके? हद में रहना, सब के सब। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए शांत हो गए।
pc- aaj tak






