Anil Ambani: जाने आप भी क्यों लगा हैं दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी पर 25 करोड़ का जुर्माना और 5 साल का प्रतिबंध

इंटरनेट डेस्क। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी और अन्य 24 लोगों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेते हुए 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सिक्योरिटीज मार्केट में लगाया गया है। सेबी ने अनिल अंबानी के ऊपर 25 करोड़ रुपये की पेनाल्टी भी लगाई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पूरा मामला रिलायंस होम फाइनेंस के पैसों के डायवर्जन से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को सेबी ने अनिल अंबानी सहित अन्य 24 लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सेबी ने अनिल अंबानी को किसी भी लिस्टेड कंपनी या फिर मार्केट के साथ रजिस्टर्ड कंपनी के डायरेक्टर या अन्य मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जुड़ने से भी रोक लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस पर भी कड़ा एक्शन लिया है। सेबी ने सिक्योरिटीज मार्केट से रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही कंपनी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

pc- parbhat khabar