BANK: देश में आज भी नहीं खुलेंगे बैंक, जाने किन बैंकों में रहेगी छुट्टी और क्या हैं इसका कारण

इंटरनेट डेस्क। देशभर में आज भी बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। पिछले 2 दिनों के बाद आज भी बैंक बंद है। अगर आपको कोई काम हैं तो आज भी आपका काम नहीं होगा। 27 जनवरी को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

क्या हैं मांग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूनियनों की मुख्य मांग है कि बैंकों में भी सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जाए। वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। इसके अलावा बाकी शनिवारों में बैंकों में कामकाज होता है, जिससे महीने में दो हफ्ते कर्मचारियों को छह दिन काम करना पड़ता है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि यह व्यवस्था अब समय के साथ उचित नहीं रह गई है। 

इन बैंकों में काम होगा प्रभावित
हड़ताल में देशभर के सभी प्रमुख सरकारी बैंक शामिल होंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। कई शहरों में पहले से ही बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। इस दौरान देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिसमें कैश लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और शाखाओं से जुड़े अन्य काम शामिल हैं।

pc- amsshardul.com