BSP: मायावती के कहते ही भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिया राजनीति से संन्यास, मिलेगा आकाश को फिर से पद
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक दिन पूर्व ही भतीजे आकाश आनंद को लेकर अशोक सिद्धार्थ को संन्यास लेने की नसीहत दी थी। अशोक सिद्धार्थ आनंद के ससुर है। मायावती के कहते ही उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा के साथ ही मायावती को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है। माना जा रहा है कि इस ऐलान के साथ ही अब आकाश आनंद को दोबारा बसपा में पद मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
हटा दिया था पद से
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मायावती ने पिछले हफ्ते आकाश आनंद को राजनीति के लिए अपरिपक्व बताते हुए पार्टी के कोर्डिनेटर समेत सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद बुधवार को आकाश को दोबारा पद देने के लिए उनके ससुर अशोक के सामने एक शर्त रख दी थी। मायावती ने कहा था कि आकाश आनन्द के भविष्य के लिए अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौका है। वे अपनी महत्वकांक्षा त्याग कर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें तो आकाश आनन्द को उनकी ज़िम्मेदारियां वापस देने पर विचार हो सकता है।
मायावती को लिखा भावुक पत्र
खबरों की माने तो मायावती की शर्त के 24 घंटे के अंदर ही अशोक सिद्धार्थ ने भावुक पत्र लिखते हुए सक्रिय राजनीति के साथ ही सामाजिक जीवन से पूरी तरह संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने मायावती और बसपा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा भी जाहिर की है। अशोक सिद्धार्थ ने पत्र में स्पष्ट किया कि उनके लिए बहनजी का आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है और उनके मार्गदर्शन के आगे पारिवारिक रिश्ते-नाते बेहद छोटे हैं। अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी पर कब्जे के विरोधियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ साथी अफवाह फैला रहे हैं कि वे पार्टी पर कब्जा और आकाश आनंद को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सफाई देते हुए कहा कि आकाश को सलाह देना तो दूर, बीते कई महीनों में उनसे मुलाकात केवल पार्टी कार्यक्रमों के सिलसिले में हुई है।
PC- aaj tak






