Crime News: शादी में हो गया ऐसा कांड की दूल्हें के भाई को करना पड़ गया ये घिनोना काम, फिर दूल्हन ने भी....
- byShiv
- 15 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके हाथ पांव ठंडे पड़ गए। जी हां जिले के मथुरागेट थाना इलाके का यह पूरा मामला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। दरअसल इस पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे की शादी टूट गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दुल्हन पक्ष के लोग भी इस घटना के बाद से नाराज हैं।
14 फरवरी को होनी थी शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार को गोपालगढ़ गांव में रहने वाले लोकेश नाम के एक युवक की शादी वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को थी। 13 फरवरी को घर में महिला संगीत और शादी से संबधित अन्य आयोजन चल रहे थे। इस दौरान लोकेश का चचेरा भाई लाखन भी समारोहों में शामिल हो गया। वह महिला संगीत में डांस कर रहा था। इस दौरान परिवार के लोगों से बदतमीजी करने लगा। पता चला कि वह शराब के नशे में था।
परिवार के लोगों ने लगाई डांट
खबरों की माने तो परिवार के लोगों ने उसे डांट लगाई और वहां से भगा दिया। वह अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब बारह बजे लोग जब सोने गए तो लाखन के कमरे में लाइट जलती दिखी। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद होने वाली लोकेश की शादी को रद्द कर दिया गया। दुल्हन के घर में भी इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।
pc- jagran