Ganesha Yantra: आपके भी बिगड़ते हैं बनते काम, नहीं रूकता हैं पैसा तो घर में आज ही स्थापित करें गणेश यंत्र

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कड़ी मेहनत के बाद भी लोगो को सफलता नहीं मिलती हैं और वो तरक्की नहीं कर पाते है। ऐसे में हम कुछ ना कुछ प्रयास में लगे रहते है। ऐसे में गणेश यंत्र को भी बहुत प्रभावी माना गया है। सनातन धर्म में गणेश यंत्र को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। यह यंत्र महादेव के पुत्र भगवान गणेश का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश यंत्र को सही से स्थापित करने से काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होती है। अगर आप भी घर में गणेश यंत्र स्थापित करना चाहते हैं, तो जानते हैं क्या करें।

स्थापना विधि
गणेश यंत्र की स्थापना करने के लिए बुधवार या चतुर्थी का दिन शुभ माना जाता है।
इस दिन जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
इसके बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
यंत्र को एक साफ थाली में रखें और कच्चे दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं।
अब इसे जल से साफ करें।
पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठें।
चौकी पर पीला या फिर लाल कपड़ा बिछाएं।
सच्चे मन से उस पर यंत्र को स्थापित करें।
यंत्र पर रोली का तिलक लगाएं और दूर्वा अर्पित करें।
देसी घी का दीपक जलाएं।
भगवान गणेश की आरती करें।
भगवान गणेश के बीज मंत्र "ॐ गं गणपतये नमः" का जप करें
बप्पा को मोदक और फल का भोग लगाएं।
प्रभु से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए विनती करें।

जाने क्या लाभ मिलता हैं
इस यंत्र की स्थापना से बाधाओं और विघ्नों का नाश होता है। अगर आप जीवन में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो घर में गणेश यंत्र स्थापित करें।
 

आर्थिक संपन्नता और सफलता- जहां गणपति बप्पा का वास होता है, वहां पर मां लक्ष्मी आती हैं। इस यंत्र से व्यापार में वृद्धि होती है।
 

वास्तु दोष की समस्या होगी - घर में गणेश यंत्र स्थापित करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

pc- mantracure.in