Goa fire incident: थाईलैंड से डिपोर्ट होते ही लूथरा ब्रदर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पुलिस ले जा रही गोवा
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नाइटक्लब के मालिक लूथरा भाई-गौरव और सौरभ को गोवा पुलिस गोवा ले जा रही है। उन्हें कल ही थाईलैंड से आते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया हैं। दोनो भाई आग लगने के बाद थाईलैंड भाग गए थे।
मंगलवार को हुई थी गिररफ्तारी
उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने के बाद गोवा भाग गए नाइट क्लब के मालिक सौरव लूथरा और गौरव लूथरा को मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे आइजीआइ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। द्वारिका स्थित इंदिरा गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर गोवा पुलिस दोनों भाइयों को अपने साथ लेकर चली गई। गोवा में कोर्ट में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
घटना के बाद भाग गए थे थाईलैंड
जानकारी के अनुसार बीते छह दिसंबर की रात गोवा स्थित नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद जब पुलिस और अग्निशामक आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को निकालने में व्यस्त थे, तब लूथरा भाइयों ने एक घंटे के भीतर थाईलैंड भागने के लिए टिकट बुक करा लिया। दोनों क्लब के कर्मचारियों के साथ रातोंरात कार से मुंबई भाग गए और वहां से सुबह 5.30 बजे की इंडिगो एयरलाइंस से थाईलैंड के फुकेट के लिए उड़ान भर दी।
pc- jagran






