Hajj 2024: मक्का में लगातार बढ़ रही हज यात्रियों की मौते, अब तक आंकड़ा 1300 के पार पहुंचा

इंटरनेट डेस्क। सउदी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी हैं और इस बीच हज करने गए यात्रियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच हज यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 1300 के पार पहुंच गई है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सऊदी स्वास्थ्य मंत्री फहद बिन अब्दुर्रहमान अल-जलाजेल ने कहा कि 1,301 मौतों में से 83 प्रतिशत अनधिकृत तीर्थयात्री थे, जो पवित्र शहर मक्का और उसके आस-पास हज की रस्में निभाने के लिए तेज़ तापमान में लंबी दूरी तय करके आए थे। 

मंत्री ने कहा कि 95 तीर्थयात्रियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी रियाद लाया गया है। उन्होंने कहा कि मृत तीर्थयात्रियों की पहचान प्रक्रिया में देरी हुई क्योंकि कई के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि मृतकों को मक्का में दफनाया गया हैं।

pc- jagran