International Women's Day: राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
- byShiv
- 08 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और इस खास मौके पर आज महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। वहीं राजस्थान के नेताओं ने भी अपने-अपने अंदाज में नारी सशक्तिकरण को परिभाषित किया है और महिलाओं को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल, सीएम और डिप्टी सीएम ने नई ऊंचाइयों को छू रहीं महिलाओं को समाज की आधारशिला बताया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हुए महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम शर्मा ने दी बधाई
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है, महिलाएं समाज की आधारशिला हैं, जो अपनी प्रतिभा, कौशल एवं जज्बे के दम पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित है।
डिप्टी सीएम ने भी दी बधाई
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है।
pc- news tak