IPL 2024: मुंबई इंडियंस और कप्तान के लिए सीजन में आई पहली खुश खबरी, होने जा रही इस दिग्गज की एंट्री

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के नए सीजन में अब तक मुंबई इंडियस को जो भी खबर भी मिली हैं वो उसके लिए बुरी रही है। टीम को सीजन में अब तक 3 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन अब जो खबर हैं वो मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम को खुश कर देने वाली है। 

जी हां मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीम के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है, और वो ये की चोट के कारण बाहर चल रहे टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट हो गए हैं और जल्द ही मुंबई की प्लेइंग-11 में लौट सकते हैं।

खबरों की माने तो सूर्या को फिट घोषित कर दिया गया है और पूरी संभावना है कि वो जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे। वो स्पोर्ट्स हार्निया के बाद रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। इसी कारण वो शुरुआती 3 मैच नहीं खेल पाए थे।

PC- espncricinfo.com