Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का महापर्व आज, जान ले लड्डू गोपाल की पूजा के लिए थाली में चाहिए कौन कौन सी सामग्री

इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम हैं, यानी के आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा हैं। इस दिन भक्तजन बहुत ही श्रद्धा के साथ लड्डू गोपाल का पूजन करते हैं, जन्माष्टमी पर सही पूजा सामग्री के साथ थाली सजाना बेहद जरूरी माना जाता है। थाली में एक भी जरूरी चीज छूट जाने पर पूजा का काम पूरा नहीं माना जाता इसलिए पहले से ही पूरी लिस्ट देखकर थाली तैयार कर लेनी चाहिए।

मुख्य श्रृंगार सामग्री
जन्माष्टमी की पूजा थाली सजाते समय श्रृंगार की चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। थाली में सबसे पहले लड्डू गोपाल की सुंदर मूर्ति और उनके पहनने के लिए नए वस्त्र रखे जाते हैं। इसके साथ ही प्रभु के सिर को सजाने के लिए सुंदर मुकुट, हाथ में देने के लिए बांसुरी और मोरपंख को रखा जाता है। भगवान के माथे पर लगाने के लिए चंदन या गोपी चंदन और साथ में अक्षत भी थाली में रखा जाता है। आरती के समय और स्वागत के लिए छोटी घंटी या शंख को थाली में सजाकर रखना बहुत जरूरी माना जाता है। 

अभिषेक के लिए जरूरी सामग्री की लिस्ट
बाल-कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते समय अभिषेक का नियम सबसे पावन माना गया है। इसलिए पूजा थाली में अभिषेक का सारा सामान सही से रखना चाहिए, अभिषेक के लिए पंचामृत तैयार करके रखा जाता है, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर बनाया जाता है, पंचामृत के साथ ही शुद्ध गंगाजल और स्नान कराने के लिए साफ ताजा पानी भी थाली में रखा जाता है, अभिषेक के बाद बाल-कृष्ण को सुखाने और पोंछने के लिए एक साफ सूती कपड़ा रखना बहुत आवश्यक होता है। यह सारा सामान अभिषेक के काम को पूरी तरह से पवित्र और नियमबद्ध बनाता है।

पूजा और आरती से जुड़ी अन्य सामग्री
शुद्ध देसी घी का दीपक धूप या अगरबत्ती रखी जाती है, इसके साथ ही प्रभु को अर्पित करने के लिए वैजयंती या पीले फूल थाली में रखे जाते हैं। पूजा थाली में सबसे जरूरी चीज तुलसी पत्र होता है, जिसे रखना बिल्कुल अनिवार्य माना गया है, बिना तुलसी दल के बाल-कृष्ण की पूजा का फल नहीं मिलता है।

pc- facebook