Janmashtami 2026: निशिता मुहूर्त होगा भगवान का जन्म, जन्माष्टमी पर आज बन रहा द्वापर युग के समय का दुर्लभ संयोग
- byShiv
- 04 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज मनाया जा रहा हैं, देश के सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की विशेष तैयारी है, मध्य रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। उस समय विशेष पूजा, अभिषेक, आरती आदि की जाएगी। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाते हैं, आज की जन्माष्टमी पर द्वापर युग के समय का दुर्लभ संयोग बना है। ऐसे में आज आप भी भगवान की पूजा करें और विशेष फल की प्राप्ती करें।
बन रहा ये खास संयोग
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि में चंद्रमा और बुधवार दिन था। आज भी अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा मौजूद है। आज के दिन जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि पूरे दिन है, यह देर रात 12 बजकर 13 मिनट पर खत्म होगी, वहीं रोहिणी नक्षत्र भी सुबह से लेकर रात 11.04 पी एम तक है। जन्माष्टमी की पूजा निशिता मुहूर्त में 11.57 पी एम से प्रारंभ होगी।
निशिता मुहूर्त में होगा जन्म
आज निशिता मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, उस समय उनका पंचामृत से अभिषेक करें। उसके बाद नए वस्त्र पहनाएं, फूल, माला, चंदन आदि से उनका श्रृंगार करें, फिर विधि विधान से जन्माष्टमी की पूजा करें।
pc- nari.punjabkesari.in





