Lifestyle
Mahabharata: आखिर क्या था द्रौपदी की सुंदर काया का राज, ये चीजें उन्हें बनाती थी सबसे अलग
- byShiv
- 19 Oct, 2024
pc: Webdunia English
महाभारत में द्रौपदी का जिक्र हम सभी ने सुना है। द्रौपदी को असाधारण रूप से सुंदर, आकर्षक और तेजस्वी स्त्री के रूप में वर्णित किया गया है। द्रौपदी की सुंदरता और उनके तेज का मुख्य कारण उनका दिव्य रूप से हुआ जन्म और पुण्य कर्म माने जाते हैं। आपको कुछ प्रमुख बातें जान लेनी चाहिए जो द्रौपदी की सुंदरता और अद्वितीय देह का कारण बताती है।
- द्रौपदी का जन्म सामान्य नहीं था। वह राजा द्रुपद द्वारा किए गए यज्ञ से उत्पन्न हुई थीं। इसी कारण उनका एक नाम "याज्ञसेनी" भी है। उनका जन्म स्वयं अग्नि देव के आशीर्वाद से हुआ था, और इस कारण वह बेहद सुंदर थी और उनमे अग्नि सा तेज था।
- द्रौपदी अपने कर्मों का पालन करने वाली निष्ठावान स्त्री थीं। उनके धार्मिक आचरण और धर्म के प्रति समर्पण के कारण उनकी आंतरिक सुंदरता और भी अधिक निखरती है।
- द्रौपदी केवल बाहर से ही सुंदर नहीं थी बल्कि धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व ने उन्हें अंदरूनी तौर पर भी खूबसूरत बनाया। उनका साहस, उनकी बुद्धिमत्ता, और उनका आत्म-सम्मान उन्हें एक विशेष चमक देता है।
- द्रौपदी के शरीर से हमेशा एक मादक सुगंध निकलती रहती थी जो उन्हें और भी अधिक आकर्षक बनाती थी।
- द्रौपदी को कौमार्य का वरदान था। वो हर सुबह वापस अपने कौमार्य को प्राप्त कर लेती थी। जब वह एक पति के साथ रहने के साथ दूसरे पति के पास जात जाती थी तो ऐसा ही करती थी।





