Lawrence gang: लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, FBI ने किया मोस्ट वांटेड घोषित, रखा 50,000 डॉलर का इनाम

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को मोस्ट वांटेड घोषित किया है। इतना ही नहीं एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 डॉलर यानी करीब 43 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। एफबीआई ने बताया कि गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तर अमेरिका में कथित सरगना है और उसे ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत निशाना बनाया जा रहा है

एफबीआई ने क्या बताया 
एफबीआई के मुताबिक यह गैंग अमेरिका, कनाडा और भारत में कई तरह के संगठित अपराधों में शामिल रहा है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि इस गैंग के जरिए राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिशें रची गईं, कई गोलीबारी और हत्या की वारदातें हुईं, लोगों का अपहरण कर उनसे रंगदारी वसूली गई और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की गई।

लगे ये आरोप
1 जुलाई को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उस पर संगठित अपराध कानून के तहत मामला, रंगदारी की साजिश और ड्रग्स तस्करी की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

PC- tv9