Mamata Banerjee: सुप्रीम कोर्ट में वकील के अवतार में दिखी सीएम ममता, एसआईआर के मुद्दे पर कहा, न्याय नहीं मिल रहा
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक और रूप देखने को मिला। वो सुप्रीम कोर्ट में वकील के अवतार में नजर आई। इस पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई ने कहा- आपने बहुत अच्छा वकील चुना है, आप उनको बहस करने दें, इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर कहा- सेव डैमोक्रेसी। वह वकीलों के साथ बैठकर बंगाल एसआईआर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील देते हुए नजर आईं।

क्या बोली बनर्जी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि हमें एसआईआर के मुद्दे पर न्याय नहीं मिल रहा है। कोई भी हमारे सवालों के जवाब देने को तैयार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बहस की है। ममता बनर्जी पहली सिटिंग मुख्यमंत्री हैं. हालांकि, इससे पहले कुछ मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट में पेश हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने बहस नहीं की थी।

चुनाव आयोग पर क्या कहा
खबरों की माने तो केस की सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी वकीलों की कतार में सबसे आगे बैठी हुई नजर आईं। ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि मैं इसी राज्य से हूं, इसलिए एक्सप्लेन कर सकती हूं, ममता बनर्जी ने कहा, जज साहब, हमें इंसाफ नहीं मिल रहा, मैं सामान्य परिवार से हूं, लेकिन अपनी पार्टी के लिए लड़ रही हूं, इस पर सीजेआई ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार भी केस लड़ रही है, कपिल सिब्बल और गोपाल जैसे वकील बहस कर रहे हैं, इस पर ममता ने कहा कि जब वकील शुरू से लड़ रहे हों, रिकॉर्ड पर बार-बार बातें रखी जा रही हों, 6 बार चुनाव आयोग को लिखा गया हो और एक जवाब तक न मिले, तो महससू होना स्वाभाविक है कि न्याय कहीं पिछले दरवाजे पर अटक गया है।
pc- news18 hindi,thehindu.com,linkedin.com





