Rajasthan: 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर, देर रात सीएम भजनलाल ने जारी किए.....
- byShiv
- 23 Jun, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार ने देर रात एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। बता दें कि लंबे समय के बाद इन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया हैं, जानकारी के अनुसार 62 अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसके लिए कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
जोधपुर जिला परिषद सीईओ और फलोदी जिला कलक्टर पद पर नए अधिकारियों को लगाया गया है। फलोदी जिला कलक्टर हरजीलाल अटल की जगह श्वेता चौहान को जिला कलक्टर लगाया गया है, राजसमंद के जिला कलक्टर बाल मुकुंद असावा का तबादला संयुक्त शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के पद पर हुआ है। अब राजसमंद की कमान अरुण कुमार हसीजा संभालेंगे।
झुंझुनूं कलक्टर रामावतार मीणा का तबादला कर दिया है। मीणा को विभागीय जांच में निदेशक पद पर लगाया है। वहीं बीकानेर के संभागीय आयुक्त डॉ. रविकुमार सुरपुर का स्थानांतरण राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष के पद पर किया गया है। बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा होंगे।
pc- aaj tak





