Rajasthan: सगाई टूटने से नाराज युवक ने अकेले में बुलाया युवती को और फिर उसके साथ पार कर दी बर्बरता की सभी हदे
- byShiv
- 16 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीकर जिले से एक बेहद दी गंभरी मामला सामने आया है। इसके बारे में जैसे ही लोगों को भनक लगी तो लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जी हां एक 19 साल की लड़की के साथ 1 लड़के ने सारी हदें पार कर दी और उसके साथ मारपीट करके कुंए में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या हैं मामला
मीडिया रिपोर्ट माने तो पीड़िता कर 3 साल पहले महिपाल नाम के लड़के के साथ सगाई हुई थी। लेकिन किसी न किसी कारण शादी टलती गई और आखिर में करीब 2 साल पहले रिश्ता टूट गया। महिपाल और लड़की का मिलना जुलना बंद हो गया। दोनों अच्छे दोस्त थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन सगाई टूट जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसी बीच कुछ सप्ताह पहले युवती का इंगेजमेंट कहीं दूसरी जगह तय हो गई और महिपाल को इस बात की भनक मिल गई।
लड़की ने बताई पुलिस को घटना
इसके बाद महिपाल ने दबाव बनाकर आखिरी बार मिलने के नाम पर युवती को बुला लिया। 13 अगस्त को शाम के समय घर के नजदीक आकर फोन किया। उसके बाद किशोरी मिलने गई। उसे सुनसान जगह ले गया और वहां पर मारपीट करने के बाद कुएं में फेंक दिया गया। बड़ी बात यह रही की कुएं में पानी नहीं था वरना युवती की मौत भी हो सकती थी। लड़की के पैरों में काफी गंभीर चोटे आई है। रातभर युवती वहीं पड़ी रही। लेकिन अगले दिन 14 अगस्त को किसी आदमी की नजर उस पर पड़ी और तब जाकर उसे निकाला गया।
pc- bhaskar