Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनावी राज्य केरल के दौरे पर, नामांकन रैलियों में होंगे शामिल
- byShiv
- 21 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस न कमर कस ली हैं और तैयारी पूरी है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी तिरुवनंतपुरम की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होंगे, और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। उनके कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट में कझक्कूट्टम सीट से भाजपा प्रत्याशी वी मुरलीधरन की नामांकन रैली में भाग लेंगे।
नामांकन रैली में होंगे शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम शर्मा विलेमबलम व्यवस्था भवन में कट्टक्कड़ा से प्रत्याशी पी के कृष्णदास, विकास भवन और वट्टियूर्कवु म्यूजियम में नेमोम सीट से प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर और आर श्रीलेखा की नामांकन रैलियों में भी शिरकत करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरुवनंतपुरम में मारवाड़ी समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
केरल की राजनीति में यह दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पार्टी उत्तर भारत के नेताओं के जरिए अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर भी रहेंगे।
pc- sachbedhadak.com






