Rajasthan: पूर्व सीएम राजे की एक फटकार ने हिला दी दिल्ली, एक्शन में आई केंद्र सरकार, भजनलाल सरकार से मांग ली.....
- byShiv
- 11 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थी और इस दौरे के दौरान उन्होंने लोगों से बात की तो पानी की समस्यां सामने आई। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की नाराजगी को देखते हुए अब ऐक्शन शुरू हो गया हैं। अधिकारियों की लापरवाही पर उनको फटकार लगाने के बाद अब केंद्र सरकार का जल शक्ति मंत्रालय हरकत में आ गया है।

हरकत में आया मंत्रालय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जल संकट को लेकर वसुंधरा राजे ने जो चिंता जताई है, उस पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार से इस संबंध में तात्कालिक तथ्यात्मक रिपोर्ट भी मंगवाई गई है।

राजे कर रही दौरा
खबरों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट की छह विधानसभा सीटों के दौरे पर हैं। झालावाड़ के रायपुर में कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के दौरान राजे के सामने पानी की समस्या आई थी। जिस पर उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने की बात कह कर फटकार लगाई थी। इसके साथ ही राजे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी भी जताई। इस ट्वीट के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी रिट्वीट कर सरकार पर हमला बोला था।
pc-bhaskar, bhayaji.com