Rajasthan: आरजीएचएस में दवा सुविधा बंद, लोगों का होना पड़ रहा परेशान, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आरजीएचएस योजना में दवाओं की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में इसको लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश की जनता स्वास्थ्य संकट से जूझ रही है तब सरकार को दिल्ली के दोरों की बजाय जमीनी हालात पर ध्यान देना चाहिए।
क्या बोले जूली
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने इसे जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर उदासीनता बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा रही हैं, यह आगे बढ़कर पतन की स्थिति में पहुंच चुकी है। टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में दवाएं बंद हो रही हैं और इलाज ठप होता जा रहा है लेकिन सरकार केवल दावों और घोषणाओं तक सीमित है।
लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष ही निजी अस्पतालों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि भुगतान नहीं मिलने पर सेवाएं रोकनी पड़ेंगी। इसके बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। निजी अस्पतालों और दवा दुकानों ने बकाया भुगतान नहीं मिलने के चलते कैशलेस दवा सुविधा बंद कर दी है जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा झटका लगा है। अस्पतालों और फार्मेसी संचालकों को पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं मिला है और कई मामलों में यह देरी 7 से 9 महीने तक पहुंच चुकी है।
pc- firstindianews.com






