Rajasthan: एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर मंत्री खर्रा ने किया पलटवार, कहा- घुसपैठियों के वोटों के जरिए...
- byShiv
- 18 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एसआईआर को लेकर भले ही विपक्ष ने विरोध किया हो, लेकिन इन सबके बीच में प्रदेश में एसआईआर का काम पूरा होने के बाद चुनाव आयोग ने पहला ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया है। एसआईआर में राजस्थान में वोटर लिस्ट से करीब 42 लाख नाम हटाए गए हैं।
उधर जब से राजस्थान में एसआईआर की घोषणा हुई है, तब कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस एसआईआर को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। अब नगर विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पलटवार किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस जिस तरह का माहौल बना रही है, उससे स्पष्ट होता है कि पार्टी ने घुसपैठियों के वोटों के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और नियमसम्मत है।
pc- ndtv raj






