Rajasthan: सबसे कम उम्र की सांसद बनी संजना जाटव, जीत का श्रेय दिया पति और परिवार को
- byShiv sharma
- 08 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम भजनलाल के गृह जिले में भाजपा को हराने वाली संजना जाटव ने कीर्तिमान बना लिया है। उन्होंने 26 साल की उम्र में ही ये चुनाव जीता हैं और इस बार सबसे कम उम्र की सांसद बन गई है। संजना जाटव ने ग्रेजुएशन भुसावर से किया हैं और वर्ष 2016 में अलवर जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव समूची निवासी कप्तान सिंह से उनका विवाह हुआ है।
बता दें की कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। संजना जाटव ने बताया कि परिवार के लोगों से समर्थन मिला और और दो चुनाव भी लड़ाये। सफलता के पीछे संजना जाटव ने पति और परिवार का सबसे ज्यादा योगदान बताया है।
उन्होंने कहा कि ससुराल में बहू समझने के बजाय बेटी का प्यार मिला। पति कप्तान सिंह के ताऊ कमल सिंह सरपंच रहे हैं। संजना जाटव ने अलवर की वार्ड संख्या 29 से जिला परिषद सदस्य के चुनाव में जीत दर्ज की थी। संजना जाटव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में काफी मेहनत की थी।
pc- aaj tak