Rajasthan: सहेली का पति और उसके दोस्त महिला के साथ कई बार करते रहे ये गंदा काम, इसके बाद बंद कमरे किया.....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में एक एक महिला के साथ में कई बार रेप और गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता ने अपनी सहेली के पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप करने और उसे बेचने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्या था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि  दिसंबर 2022 में वह सूरतगढ़ इलाके में एक कंपनी में नौकरी करती थी। यहां नौकरी करने के दौरान ही मुकेश नाम के लड़के से उसके नजदीकियां काफी बढ़ गई और दोनों ने शादी कर ली थी। इसके कुछ समय बाद पीड़िता अपनी सहेली संतोष के कहने पर उसके पति संजय के साथ नौकरी की तलाश में सूरतगढ़ से रावतसर चली गई।

नौकरी का झांसा देकर किया रेप
इसके बाद सहेली के पति संजय ने शादीशुदा महिला को नौकरी का झांसा दिया और उसके बाद जब सहेली कहीं गई थी, तब उसके पति ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और रेप करता रहा। आरोपी संजय ने इसके बाद महिला को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। उन्होंने बीकानेर ले जाकर महिला को एक कमरे में बंधक बनाया और शराब पिलाकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी देकर भंवरलाल नामक एक शख्स को बेच दिया। इसके बाद महिला कैसे तेसे कर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

pc- ghamasan.com