UP: बिजली काटने पर पेड़ से बांध संविदाकर्मी को मारते रहे दबंग, पिता ने देखी हालत तो सदमे से हो गई मौत, कर्मचारी की हालत गंभीर
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। यहां इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना हुई और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दिया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत अजय तिवारी को कथित तौर पर बिना किसी ठोस प्रमाण के उपकेंद्र से जबरन ले जाया गया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।
लखनऊ में जिंदगी की जंग लड़ रहे अजय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, परिजनों का कहना है कि मारपीट में अजय तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। परिवार के मुताबिक, इस घटना ने घरवालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अजय के साथ हुई कथित बर्बरता को लेकर परिजन कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।
बेटे की हालत देख पिता ने तोड़ा दम
इस घटना ने परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि अजय तिवारी के पिता की भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बेटे की गंभीर हालत और घटना के सदमे को पिता सहन नहीं कर सके। एक तरफ अजय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
pc- parbhat khabar






