US-China: ट्रंप ने जिनपिंग को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की फोटो देख उड़ाया मजाक, ट्रंप की हो रही आलोचना

इंटरेनट डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अभी अमेरिका के दौरे पर है। वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही है। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का मजाक उड़ाया है। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वाइट हाउस घुमा रहे थे तब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वाइट हाउस में राष्ट्रपतियों के पोर्ट्रेट गैलरी के पास पहुंचते ही ट्रंप ने अपनी तस्वीरों की तरफ इशारा करते हुए कहा ट्रंप, फिर ट्रंप और फिर यह ऑटोपेन! यह सुनते ही शी जिनपिंग और उनका प्रतिनिधिमंडल ठहाके लगाकर हंस पड़ा।

न्यूज वीक ने बताया है कि गुरुवार को हुई समिट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वाइट हाउस में लगी एक नई प्रदर्शनी दिखाई थी। इस प्रदर्शनी में अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तस्वीरें और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का मजाक उड़ाती हुई एक तस्वीर शामिल थी। इसी दौरान पूर्व राष्ट्रपति का ट्रंप ने मजाक उड़ाया है।

pc- magzter.com