Video Viral: नहीं मिली बार में शराब तो मैनेजर पर फोड़ दी 18 बोतले...खून से लथपथ हाल में....वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आज कल कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐस में कभी प्यार तो कभी रोमांस और कभी झगड़ा। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा हैं महाराष्ट्र के नागपुर के मानेवाड़ा चौक स्थित एक बार’ का। यहां आधी रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ युवकों ने शराब देने से मना करने पर मैनेजर और स्टाफ पर जानलेवा हमला कर दिया। 16 अप्रैल की आधी रात को हुई इस हिंसक घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार, घटना 16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। बार का स्टाफ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी युवकों का एक समूह वहां पहुंचा और शराब की मांग करने लगा। समय सीमा समाप्त होने के कारण जब मैनेजर ने शराब देने से इनकार किया, तो युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए बार के भीतर घुस आए।

वीडियो हो रहा वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बार के काउंटर में घुसकर मैनेजर और कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं। एक युवक ने काउंटर पर रखी शराब की भारी बोतलों को उठाकर सीधे मैनेजर की ओर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 15 से 18 महंगी बोतलें तोड़ दी गईं। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया। वीडियो के अंत में वह फटे हुए कपड़ों और खून से लथपथ हालत में खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

pc- navbharatlive.com