Video Viral: 8 गाड़िया गुजर रही थी लाइन से, लेकिन 'काल' को था टाटा सूमों का इंतजार...उपर गिरा पहाड़ और 13 लोगों की होई मौत...वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के उदयपुर-पांगी मार्ग पर बीते शुक्रवार को एक हादसा हुआ था, इसमें हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में केवल एक ही शख्स जिंदा बच पाया। इस लैंडस्लाइड की अब वीडियो भी सामने आई हैं.।जिसमें काफी गाड़ियां मौके से गुजर रही थी, लेकिन मानो काल उस सूमो गाड़ी का ही इंतजार कर रहा था।

आ गिरी चट्टाने
चंबा और लाहौल स्पीति के बॉर्डर पर कुडूनाला के समीप यह हादसा हुआ और इसमें कुल छह महीने की बेटी के साथ कुल 13 लोगों की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को चंबा और लाहौल स्पीति के बॉर्डर पर कुडूनाला के समीप यह हादसा हुआ। वीडियो में काफी गाड़ियां मौके पर खड़ी थी, इस बीच ट्रैफिक खोला गया तो गाड़ियां गुजरने लगीं। आगे करीब आठ पिकअप और एक सूमो गुजरी लेकिन फिर जैसे ही टाटा सूमो पहाड़ के नीचे से गुजर रही थी तो अचानक भारी भरकम चट्टानें उस पर गिरी और 13 लोगों की मौत हो गई।

सूमो से बाहर एक शख्स निकला था और आगे सड़क पर किसी तरह की लैंडस्लाइड तो नहीं हो रही है। यही देखने के लिए उतरा था। पांगी का रहने वाला विक्रम वीडियो में नजर आ रहा है और वह सूमो के आगे भागता दिख रहा है। इसके अलावा, बाइकर भी दिख रहे हैं। गौर रहे कि इस हादसे में अधिकतर लोग चंबा के दुर्गम इलाके पांगी के रहने वाले  थे और छह महीने की बच्ची और मां लाहौल घाटी की रहने वाली थी।

pc- news18