Viral Video: प्रेमिका का बर्थ डे मना होटल में रोमांस कर रहा था पति...तभी पहुंच गई पत्नी और फिर....शर्मनाक स्थिति देख....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीती रात एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर होटल में ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, शख्स अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए होटल में रुका था।
कमरे का दरवाजा खुलते ही हो गया विवाद
जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका, के साथ नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में रुका हुआ था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख आपा खो दिया और पति और उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए।
कर डाली पिटाई
पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ झूमा-झटकी करता नजर आया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्नी पति की प्रेमिका को पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले गई। मौके पर सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
pc- indiatv.in





