Viral Video: आप भी खाते हैं चाप तो इस वीडियो को देख छोड़ देंगे खाना...नर्क से भी बदतर बना रखे हैं....वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की आज कल कई वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे में अब एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियसो सामने आया हैं जिसे देखकर आप जो चाप बड़े चाव से खाते हैं उसे खाना छोड़ देंगे। जी हां दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा का है, लेकिन राजस्थान खबरें इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सिर्फ इसकी लोकेशन पर ही नहीं, बल्कि खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।
क्या हैं वीडियो में
वीडियो में दिखाई देता है कि फर्श पर बड़ी मात्रा में सोया चाप जैसा पदार्थ फैला हुआ है। इसी दौरान एक युवक हाफ पैंट पहनकर उसी सोया के ऊपर लेट जाता है। इतना ही नहीं, वह उस पर फिसलता है और दूसरा युवक पाइप से उसके ऊपर पानी डालता हुआ नजर आता है। पूरे वीडियो में दोनों युवक हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं, लेकिन जिस तरह खाद्य सामग्री के साथ यह हरकत की जा रही है, उसने लोगों को परेशान कर दिया है। लोग इसे खाने से पहले भी 10 बार सोचेंगे।
अगली बार चाप खाने से पहले सौ बार सोंचे आप
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। कई यूजर्स ने कहा कि अगर यह वीडियो किसी खाने की चीज तैयार करने वाली जगह का है, तो यह बेहद गंभीर मामला हो सकता है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं उपभोक्ताओं के भरोसे को नुकसान पहुंचाती हैं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर डर पैदा करती हैं।
pc- tv9






