Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन करें आप ये खास उपाय, आपका वैवाहिक जीवन भी रहेगा खुशहाल
- byShiv
- 20 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों की माने तो इसी दिन मिथिला में सीता स्वयंवर जीतकर भगवान श्री राम ने माता जानकी से विवाह रचाया था। इस शुभ अवसर पर राम और माता सीता की विशेष पूजा का विधान है। विवाह में सफलता, प्रेम और समृद्धि के लिए इस दिन खास पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप भी अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल और सुखी बनाना चाहते हैं, या फिर आपकी शादी नहीं हो रही है तो इस दिनये उपाय कर सकते है।
सुखी दांपत्य जीवन के लिए
1.आपको विवाह पंचमी के दिन राम दरबार की विधिवत पूजा करनी चाहिए। पूजा में लाल सिंदूर और सुहाग की सामग्री माता सीता को अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही भगवान राम और देवी सीता को तुलसी दल डालकर खीर का भोग लगाएं। फिर इस भोग को पति-पत्नी साथ में ग्रहण करें।
2. विवाह पंचमी से पहले एक रामा तुलसी का पौधा घर लाकर रखना चाहिए। रामा तुलसी का पौधा घर में रखने से घर में सुख, शांति और स्वास्थ्य आता है। साथ ही अगर इसकी नियमित पूजा की जाती है, तो वैवाहिक जीवन में तनाव कम होता है।
3. अगर किसी का विवाह नहीं हो रहा तो विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा के सामने बैठकर उन्हें लाल या पीले वस्त्र अर्पित करें। फिर उनके बीच पीले रंग की मौली से गठबंधन करें। इससे विवाह के योग जल्द बनने लगते हैं।
pc- ndtv.in






