WB Elections 2026: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- देखता हूं 4 मई के बाद कौनसा भाजपा नेेता दिल्ली से आता हैं
- byShiv
- 29 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है। लेकिन इसके पूर्व आरामबाग से टीएमसी सांसद मिताली बाग ने सोमवार को आरोप लगाया था कि हुगली जिले के गोगहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया। यह हमला तब हुआ जब वह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं।
दी गई चेतावनी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना के बाद में एक तरफ बनर्जी ने 4 मई को चुनाव नतीजों के बाद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, वहीं भाजपा ने इस घटना में हाथ होने से इनकार किया। लेकिन इस घटना के बाद टीएमसी के सांसद और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भड़क गए।
देखता हूं दिल्ली से कौन सा नेता आता है
खबरों की माने तो डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जाएगी और यह भी जोड़ा कि 4 मई को चुनाव नतीजों के बाद कार्रवाई की जाएगी, भले ही उस निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी नतीजा कुछ भी हो। चेतावनी में बनर्जी ने कहा, आप लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक एक महिला नेता पर हमला किया। 4 मई के बाद, मैं देखूंगा कि किस भाजपा नेता में हिम्मत है और दिल्ली से कौन सा बीजेपी नेता आपकी मदद के लिए आता है।
pc- aaj tak






